फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आज पूजी जाएंगी ज्ञान की अधिष्ठात्री, देवी लक्ष्मी भी होंगी कृपालु

विज्ञापन
विज्ञापन
चतुर्ग्रही संयोग बना रही वसंत पंचमी को विशेष
विज्ञापन

मकर में सूर्य के साथ बुध, शुक्र व मंगल का गोचर
महराजगंज। ज्ञान की देवी सरस्वती की आराधना का पवित्र पर्व वसंत पंचमी आज चतुर्ग्रही संयोग में मनाया जाएगा। इसमें खास यह है कि श्रद्धालु माता सरस्वती की आराधना व पूजन करेंगे तो माता सरस्वती के साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी सहज ही प्राप्त हो जाएगी। ज्योतिष गणना के मुताबिक इस समय मकर राशि में ग्रहों के राजा सूर्य के साथ ग्रहों के सेनाध्यक्ष मंगल व बुध-शुक्र एक साथ गोचर कर रहे हैं। इससे विशेष संयोग बन रहा है।
2026 की वसंत पंचमी आज विशेष संयोग में मनाया जाएगा। ज्योतिषविद् पं. विंध्यवासिनी पांडेय ने बताया कि वसंत पंचमी पर्व चतुर्ग्रही संयोग में मनाया जाएगा क्योंकि ग्रहों के अत्यंत शुभ संयोग बन रहे हैं। इस समय मकर राशि में सूर्य के साथ बुध, शुक्र और मंगल एक साथ गोचर कर रहे हैं। यह राज योग का निर्माण कर रहे। चंद्रमा मीन राशि में और गुरु मिथुन राशि में गोचर कर गजकेसरी योग निर्मित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वसंत पंचमी पर पवित्र शिवयोग का संयोग भी बन रहा है, यह पर्व को और भी खास बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 07:15 बजे से संयोग

मुख्यालय दुर्गा मंदिर के आचार्य अवधेश पांडेय ने बताया कि सुबह 07:15 बजे से वसंत पंचमी का संयोग बन रहा है। यह दोपहर 12:40 तक बना रहेगा। इस समय के दौरान एक साथ पांच राजयोग बन रहे हैं। बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग, शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है, जबकि मंगल अपनी उच्च राशि मकर में होने के कारण एक विशेष राजयोग का निर्माण कर रहा है। वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की आराधना से ज्ञान का आशीर्वाद तो मिलेगा ही माता लक्ष्मी की कृपा भी सहज ही मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दिन चंद्रमा मीन राशि में गोचर करेंगे और गुरु मिथुन राशि में, दोनों एक दूसरे के केंद्र भाव में होकर गजकेसरी राजयोग बनाएंगे। साथ ही वसंत पंचमी पर शिवयोग का संयोग भी बन रहा। वसंत पंचमी सर्वार्थ सिद्धि और चतुर्ग्रही योग में पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें