फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिक्षकों को दी गई सांख्यिकी की जानकारी

Wed, 04 Sep 2024 06:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। धनेवा-धनेई स्थित राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में चल रहे माध्यमिक शिक्षकों के तीसरे दिन सांख्यिकी विषय पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इसकी जानकारी स्कूल के बच्चों को भी दें।
विज्ञापन

पांच दिवसीय प्रशिक्षण में बुधवार को प्रशिक्षक रामजी ने कहा कि सांख्यिकी एक ऐसा विज्ञान है, जो डेटा को वर्णनात्मक रुप में व्यवस्थित करने के लिए विभिन्न उपकरणों और तकनीकों का उपयोग करता है। सूरज प्रकाश मिश्रा ने संख्या पद्धति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संख्याओं को लिखने और संख्याओं के नामकरण को व्यवस्थित करने की प्रक्रिया को संख्या पद्धति कहते हैं। अजय कुमार मिश्रा ने ज्यामितीय व त्रिभुज के प्रकार पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए व्याख्या की। सुनील कुमार भारती ने बल और गति के सिद्धांत़ों को रूपांतरित करते हुए जानकारी प्रदान की। जनार्दन प्रसाद ने परमाणु संरचना के विषय में जानकारी प्रदान की। विभिन्न प्रकार की गतिविधि के माध्यम से गणित, विज्ञान को रोचक तरीके से पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही कक्षा 9 और 10 में गणित व विज्ञान विषय में अध्ययनरत 25 प्रतिशत कमजोर छात्र व छात्राओं को चिह्नित कर उपचारात्मक शिक्षण करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर डायट प्राचार्य अभिजीत सिंह, मुकेश कन्नौजिया, दमयंती यादव, अबरार आलम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें