फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी डीआईजी ने सीमावर्ती क्षेत्र का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी डीआईजी ने सीमावर्ती क्षेत्र का किया दौरा
विज्ञापन

सोनौली। मतदान के दौरान भारत नेपाल सीमा पर सन्नाटा पसरा रहा। चप्पे-चप्पे पर एसएसबी जवान नजर रखे रहे। मतदान के दौरान हवाई टिकट यात्री एवं मरीजों के आने पर उन्हें भारत में प्रवेश दिया गया।
एसएसबी के डीआईजी एमएस पड्डा एवं कमांडेंट बलजीत सिंह ने सोनौली बॉर्डर का दौरा किया। भारत नेपाल सोनौली सीमा से मंगलवार की सुबह दस बजे से आवागमन रोक दिया गया है। पगडंडियों पर पुलिस और एसएसबी जवानों की संयुक्त गश्त की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनौली में सन्नाटा बेलहिया में चहल-पहल
सोनौली। एक तरफ जहां भारत में बृहस्पतिवार को चुनाव के कारण सोनौली कस्बे में सन्नाटा पसरा रहा। वहीं दूसरी तरफ सीमा से सटे नेपाल बेलहिया कस्बे में काफी चहल पहल रही। एसएसबी इंस्पेक्टर आरएस अहीर ने बताया कि चुनाव के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रहा है। मतदान समाप्त होने तक किसी को भी आने की इजाजत नहीं है। मतदान के बाद बॉर्डर पर आवागमन सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें