फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में सड़क पर गिरकर बाइक सवार भी घायल
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर महादेवा चौराहे के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार और बुजुर्ग दोनों घायल हो गए। बृहस्पतिवार की दोपहर हुए हादसे के बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस से परतावल सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुजुर्ग की हालत गंभीर होने पर उन्हें गोरखपुर भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, महादेवा गांव निवासी शंभूशरण (60) बृहस्पतिवार की दोपहर किसी कार्य से महादेवा चौराहे पर गए थे। काम निपटाने के बाद वह पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरपुर तिवारी की ओर से परतावल जा रहे बाइक सवार सियरहीभार निवासी इरफान ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और बाइक सवार समेत दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना देकर दोनों घायलों को सीएचसी परतावल भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार शंभूशरण की हालत अधिक गंभीर होने पर उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया।
एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। मामले में तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें