फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पैसे की लेनदेन और पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामदेउरवा क्षेत्र के परतावल के वार्ड संख्या-सात धनगड़ा का मामला
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल के वार्ड संख्या-सात धनगड़ा में पैसे के लेन-देन और पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों मारपीट हो गई। बुधवार रात हुई मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, धनगड़ा निवासी राम उचित वर्मा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि अमन वर्मा, अतुल वर्मा, महेश, केश्वर वर्मा और ओंकार वर्मा ने उन्हें तथा उनके परिवार के गोपी वर्मा और विनोद वर्मा के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अमन वर्मा, अतुल वर्मा, महेश, केश्वर वर्मा और ओंकार वर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि विवाद की जड़ एक दुकान को लेकर चल रहा पुराना मामला है। स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब एक वर्ष पहले सुरेश वर्मा ने दुकान के लिए मकान मालिक को पांच लाख रुपये दिए थे लेकिन बाद में दुकान राहुल वर्मा को दे दी गई। इसके बाद सुरेश वर्मा को चार लाख रुपये वापस कर दिए गए, जबकि एक लाख रुपये बकाया रहने की बात कही जा रही है। इसी को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था।
विज्ञापन

करीब 15 दिन पहले दुकान की चाबी लेने के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी। बुधवार रात इसी पुराने विवाद ने फिर तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष के गोपी वर्मा, राम उचित वर्मा, विनोद वर्मा और सुदर्शन वर्मा घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के केश्वर वर्मा के सिर में गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भेजवाया, जहां उनका उपचार कराया गया।
एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें