फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 25 तक चलेगा विशेष जनसंपर्क अभियान

Thu, 05 Sep 2024 06:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भाजपा की सदस्यता अभियान की शुरुआत सोमवार को जिले में की गई। पूर्व राज्य सभा सांसद सदस्यता अभियान के क्षेत्रीय संयोजक जय प्रकाश निषाद और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर सदस्यता अभियान की जानकारी दी। पूर्व राज्य सभा सांसद जय प्रकाश निषाद ने बताया कि सदस्यता अभियान तीन चरणों में चलेगा। पहला चरण 2 सितंबर से 25 सितंबर 2024 तक और दूसरा चरण एक से 15 अक्तूबर तक चलेगा। अभियान में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से सदस्य बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर 25 सितंबर तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसमें ठेली, रिक्शा चालक, मजदूर, व्यापारी और शिक्षकों को पार्टी से जोड़ा जाएगा। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने और सक्रिय सदस्यता के लिए 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। छह से आठ सितंबर तक शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्रों पर जाकर सदस्यता अभियान की रूपरेखा तैयार करेंगे।
11 से 17 सितंबर तक शक्ति केंद्र पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 25 से 30 सितंबर तक प्रत्येक मंडल की समीक्षा की जाएगी। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि जब तक पंक्ति के आखिर में खड़ा निर्धन व्यक्ति लाभान्वित न हो जाता, तबतक हम नहीं रुकेंगे, अपना काम करते रहेंगे। इस अवसर पर जिले के प्रभारी राम जियावन मौर्य, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौज्जिया, रामाज्ञा निषाद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें