फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मलेशिया में फंसा है बेटा, भेजने वाला दे रहा है धमकी

Sun, 20 Oct 2024 07:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सिंदुरिया थाना के हरखोड़ा निवासी मेराजुद्दीन की याचिका पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सिंदुरिया पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया है। याची ने अपने बेटे के मलेशिया में फंसाने व लिया गया पैसा वापस न करने का आरोप एक तथाकथित एजेंट पर लगाया था। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।
विज्ञापन

पीड़ित ने डिगहीं थाना ठूठीबारी निवासी संजय चौरसिया, विपुल व विजय पर आरोप लगाया कि उक्त ने खुद को विदेश की एक कंपनी का एजेंट बताते हुए मेरे बेटे नूर मोहम्मद को विदेश भेजने के लिए 1.80 लाख रुपये लिए, जिसमें 70 हजार रुपये खाते में व 1.10 लाख नकद लिया। मार्च 2023 में मेरे बेटे को मलेशिया भी भेज दिया, लेकिन वहां उसे कोई नौकरी नहीं मिली, बल्कि उसे बंधक बनाकर काम लिया जाने लगा।
हमें इसकी जानकारी मिली तो हम उक्त लोगों से मिले और पैसा वापसी व पुत्र को वापस बुलाने की मांग की। पहले उक्त लोग हीलाहवाली करते रहे, लेकिन बाद में पैसा मांगने पर धमकी देने लगे। बेटे को सुरक्षित बुलाने व धनराशि वापसी के लिए सिंदुरिया थाने में तहरीर दी, लेकिन उक्त लोगों पर केस नहीं दर्ज हुआ। पुलिस अधीक्षक ने भी रजिस्ट्री का संज्ञान नहीं लिया, जिसके बाद पीड़ित पिता न्यायालय की शरण में गया तब जाकर उक्त तीनों पर केस सिंदुरिया पुलिस ने दर्ज किया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें