फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आंखों में जलन तो कोई गले में खराश से परेशान

Sun, 02 Feb 2025 06:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में आंखों में जलन, गले में खराश एवं खांसी, सांस लेने में परेशानी से पीड़ित लोग पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच कर आवश्यक दवाएं दी, लेकिन विशेषज्ञ डाॅक्टरों की व्यवस्था न होने के कारण इलाज में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

11:15 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में डॉ. वैभव प्रबल मरीजों का इलाज करते मिले। गीता देवी ने बताया कि सांस की परेशानी है। इसके इलाज के लिए आरोग्य मेले में पहुंची हूं। डॉक्टर ने एक सप्ताह की दवा दी है। गोलू ने बताया कि हमें एक सप्ताह से खांसी की समस्या है। इससे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसके इलाज के लिए आरोग्य मेले में गया। जहां पर बिना जांच के दवा दे दी।
12 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौक बाजार में डॉ. रामस्वरूप मरीजों का इलाज करते मिले। मरीज दिनेश ने बताया कि एक सप्ताह से बुखार है। प्राइवेट में इलाज करवाया बुखार में थोड़ा बहुत आराम मिला, लेकिन आंख में जलन हो रही है। इसके इलाज के लिए आरोग्य मेले में गया। वहां पर डॉक्टरों ने कुछ जरूरी दवा देकर लौट दिए। मनीषा ने बताया कि खांसी और सांस की समस्या से परेशान हूं। इसके इलाज के लिए आरोग्य मेले में पहुंची हूं। बिना जांच किए कुछ दवा दी गई है।
विज्ञापन

12:45 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा में डॉ. लाल बिहारी यादव मरीजों का इलाज करते मिले। दीनानाथ ने बताया कि तीन दिन से बुखार आ रहा है। इसकी वजह से गले में खराश है। इसके इलाज के लिए आरोग्य मेले में गया। जहां पर डॉक्टरों ने कुछ जरूरी दवा दी बोले गर्म पानी पीजिए जल्द आराम मिल जाएगा। बबीता ने बताया कि हमें ठंड लगने के कारण बहुत तेज खांसी आ रही है। इसके इलाज के लिए आरोग्य मेले में आई हूं, लेकिन वहां पर कफ सिरप नहीं मिला। डाॅक्टरों की ओर से कुछ जरूरी दवाएं दी गईं।

अव्यवस्था मिलने पर जिम्मेदारों को चेतावनी
महराजगंज। डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह और डिप्टी सीएमओ डॉ. अखिलेश यादव ने रविवार को पीएचसी हरपुर तिवारी का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में अव्यवस्था मिलने पर जिम्मेदारों को चेतावनी दी। अस्पताल की नियमित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें