परसामलिक। पेडारी चौराहा से 200 मीटर पश्चिम नौतनवा ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर शनिवार की रात करीब दो बजे अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर सड़क के किनारे पलट गया। इसमें चालक का दोनों पैर फंस गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दो बड़ी हाईड्रा और जेसीबी की मदद से चालक को निकालकर रतनपुर सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, चालक अनिल कुमार निवासी ग्राम सोपाणा जिला हजारी बांग, झारखंड से ट्रेलर लेकर सोनौली के लिए जा रहा था। ठूठीबारी मुख्य मार्ग अनियंत्रित होकर एक बिजली के पोल व एक पेड़ को तोड़ते हुए दूसरे पेड़ के पास जाकर पलट गया, जिसमें चालक का पैर बुरी तरह से फंस गया और वह बाहर नहीं निकल पा रहा था। ट्रेलर पलटने की सूचना पर पहुंचे परसामलिक थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने चालक को निकालने के लिए बड़ी कोशिश किया, लेकिन दोनों पैर स्टेयरिंग में दबने के कारण नहीं निकाल पाए। पुलिस प्रशासन चालक को सुरक्षित निकालने के लिए दो बड़ी हाईड्रा मशीन व जेसीबी की मदद से किसी तरह चालक को बाहर निकाला गया। संवाद