फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किशन इलेवन को हराकर कप्तानगंज ने जीता उद्घाटन मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। नगर पंचायत परतावल के वार्ड-2 बल्लभ नगर स्थित तिवारी टोला में बुधवार को एसएनटी कप-2026 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में कप्तानगंज ने किशन इलेवन को 29 रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन

टॉस जीतकर किशन इलेवन ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी कप्तानगंज की टीम ने निर्धारित छह ओवर में 53 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज कैफ ने 21 और बीरू ने 10 रन का योगदान दिए। किशन इलेवन की टीम निर्धारित ओवर में लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। शानदार बल्लेबाजी के लिए कैफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
इससे पहले, भाजपा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मुख्य संयोजक सतीश मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद, गोल्डन ट्रॉफी और किट दी जाएगी। उपविजेता को 10 हजार रुपये, ट्रॉफी और किट मिलेगी। सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें