फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस चौकी के समीप महिला की चेन छिनकर उचक्के फरार

Sat, 02 Mar 2024 08:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। कस्बे में चोरी व छिनैती की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को दिनदहाड़े पुलिस चौकी के समीप महिला के गले से चेन छिनकर उचक्के फरार हो गए। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के छितही बुजुर्ग निवासी सुनीता सिंह ने बताया कि शनिवार को दिन में गांव से आनंदनगर कस्बे में बाजार करने आई थी। कुछ समय बाद आंबेडकर तिराहे के समीप पहुंची थी कि कुछ अज्ञात लोग पहुंच कर गले से सोने की चेन को छिनकर फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। अभी कुछ ही दिन पूर्व कस्बे के वार्ड नंबर 14 में लगातार दो दिन तीन घरों का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये की नगदी उड़ा ले गए थे। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें