फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 80 लीटर डीजल नेपाल ले जा रहे तस्कर को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र की ग्रामसभा गेडहवा स्थित तिलबारी बागीचे के पास पुलिस ने तस्करी कर नेपाल ले जाए जा रहे 80 लीटर डीजल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डीजल और बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक इंद्रभान सिंह ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक बाइक से डीजल लेकर नेपाल जाने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस ने गेडहवा के तिलबारी बागीचे के पास घेराबंदी कर संदिग्ध बाइक सवार को रोक लिया। तलाशी के दौरान बाइक पर रखे डिब्बों से 80 लीटर डीजल बरामद हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कन्हैया गुप्ता निवासी ढेसो बताया। उसने स्वीकार किया कि वह डीजल नेपाल में बेचने के लिए ले जा रहा था। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि बरामद डीजल को सुरक्षित रखने के लिए बहुआर के उचित दर विक्रेता लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की प्रतिनिधि संगीता के सुपुर्द कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें