फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्काडट गाइड प्रशिक्षण जीवन में बेहद उपयोगी

Wed, 29 May 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज आनंदनगर के बीएड विभाग के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन मंगलवार को हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. महीप कुमार पांडेय रहे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कहा कि शिविर के माध्यम से छात्र प्रयोग के आधार पर सीखने की प्रक्रिया में अग्रसरित होते हैं। शिविर में सीखी गई जानकारियों को जीवन में उतारें। प्रशिक्षण शिविर में जीवन की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी जाती हैं। जो जीवन में बेहद उपयोगी होती हैं। प्रशिक्षण शिविर में आपदा से निपटने सहित कई प्रकार की जानकारी दी गई हैं। बीएड विभाग द्वारा मुख्य अतिथि डॉ. महीप कुमार पांडेय को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट दीनदयाल शर्मा, सहायक लीडर ट्रेनर शशांक गुप्त, दुर्गेश उपाध्याय, समन्वयक डॉ शुभम श्रीवास्तव , डॉ वैभव मणि त्रिपाठी, राजबहादुर सिंह, राकेश मिश्रा, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें