फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विष्णु मंदिर के सामने हो रहे निर्माण को लेकर आक्रोश

Wed, 29 May 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा श्यामदेउरवां में स्थित प्राचीन विष्णु मंदिर के सामने हो रहे निर्माण कार्य को लेकर लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि मंदिर सैकड़ों वर्षों से स्थापित है। आगे और पीछे जो जमीन है उसपर ही पूरे ग्राम सभा का धार्मिक कार्य होता है। जमीन पर कुछ दबंग निर्माण करा रहे हैं जबकि पूर्व में की गई शिकायत पर जिलाधिकारी ने निर्माण को रोकने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


मंगलवार को श्यामदेउरवां कस्बे में स्थित प्राचीन विष्णु मंदिर के सामने निर्माण कराया जा रहा था। इसकी जानकारी लोगों को हुई तो वह मौके पर पहुंचकर विरोध जताते हुए हंगामा करने लगे। सुबाष यादव, कपिल देव, रंजू, श्याम, लालबहादुर आदि ने बताया कि मंदिर सैकड़ों साल पुराना है। ग्राम सभा का सभी धार्मिक कार्य यहीं पर किया जाता है। इसके अलावा प्रत्येक वर्ष यज्ञ, दशहरा पर्व पर रामलीला का आयोजन भी यहीं किया जाता है। यदि मंदिर के सामने मकान निर्माण हो जाएगा तो कोई भी धार्मिक कार्य नहीं हो पाएगा। कहा कि इसी जमीन पर सोमवार व शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार भी लगता है। उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर कहा कि लोगों की भावनाओं को समझते हुए निर्माण कार्य को रोका जाना चाहिए। ग्रामीणों के हंगामा करने पर निर्माण कार्य बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें