सिसवा बाजार। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में स्व. सुशीला देवी स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में एसके-30 ने ठूठीबारी व आकाश इलेवन ने पिपराइच को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सोमवार को खेले गए पहले मैच में एसके-30 सिसवा ने टॉस जीतकर ठूठीबारी को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।
ठूठीबारी की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में मोनू के 29 रन, इलियास के 25 रन तथा घनश्याम के 17 रनों की बदौलत 09 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाई। एसके-30 की तरफ से सिद्धार्थ और कैफ ने 3-3 तथा आकाश ने दो विकेट लिए। जवाब में उतरी एसके-30 की टीम गोलू 39 रन, पुष्कर 36 तथा अमित के 30 रनों के सहयोग से 8वें ओवर में सात विकेट पर 123 रन बनाकर एसके- 30 ने मैच जीत लिया।
वहीं दूसरे मैच में खान मोटर्स पिपराइच की टीम ने आकाश इलेवन सिसवा के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। आकाश इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रूपेश यादव के 43, धर्मवीर 37, आदर्श सिंह के 33, मोनू यादव के 24 रनो के सहयोग से निर्धारित 10 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 154 रनों का विशालकाय स्कोर बनाया। जवाब में उतरी खान मोटर्स की टीम सिसवा के किसी भी गेंदबाजों का डटकर सामना नहीं कर सकी और लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे। नईम के 25, अयूब 16 तथा अमन के 10 रनों के बावजूद खान मोटर्स की टीम आकाश इलेवन के सत्यम सिंह के चार विकेट, अब्दुल के तीन तथा मदन के दो विकेट के दम पर 96 रनों पर ढेर होकर 58 रनों से मैच हार गई।