फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 5.88 लाख नेपाल की करेंसी बरामद

Mon, 18 Dec 2023 06:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। इंडो नेपाल बाॅर्डर पर जांच के दौरान ऑब्जर्वर पोस्ट के समीप एसएसबी व कस्टम की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हासिल हुई है। मुखबिर की सूचना पर टीम ने कस्बे के मरचहवा रोड के चंदन नदी बंधे पर सघन जांच के दौरान नेपाली नंबर की बाइक से जा रहे एक युवक के पास से पांच लाख अट्ठाइस हजार नेपाली करेंसी बरामद की है।
विज्ञापन

टीम ने करेंसी के बाबत कागजात मांगा, लेकिन आरोपी कोई वैध पेपर दिखा नहीं सके। आरोपी संदीप जायसवाल निवासी ग्राम व थाना महेशपुर जिला नवल परासी नेपाल को कस्टम को सौंप दिया गया। जहां पूछताछ की जा रही है। एसएसबी बीओपी इंचार्ज अजय हुड्डा ने बताया कि मरचहवा रोड के चंदन नदी बंधे पर युवक पकड़ा गया। बाइक की तलाशी लेने पर डिग्गी में रखा पांच लाख अट्ठाइस हजार नेपाली करेंसी बरामद हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें