फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Nepal Border: भारत से नेपाल में अवैध रूप से घुसपैठ करते छह ईरानी नागरिक गिरफ्तार, जांच के दौरान पकड़े गए

Sat, 30 Dec 2023 06:04 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

क्षेत्राधिकारी नौतनवां जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि आब्रजन अधिकारी की तहरीर पर सिरौस रहिमिज़ादेह ,घडंखैर एघबल्ज़ादेह, असल मलएरी निवासी अल्बर, शाहरूख मलएरी निवासी गोहर्दश्त और नाएब मोघोल, सज्जाब मघोल निवासी तेहरान ईरान के खिलाफ बीजा से छेड़छाड़ और अवैध रुप से भारत रहने के आरोप है।
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर के रास्ते अवैध रूप से भारत से नेपाल जा रहे दो महिला समेत छह ईरानी नागरिकों को आब्रजन विभाग ने गिरफ्तार कर सोनौली पुलिस को सौंप दिया है। विभाग की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर सभी विदेशी नागरिकों को न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


आब्रजन अधिकारियों को सूचना मिली कि कुछ विदेशी नागरिक अवैध रूप से भारत से नेपाल जा रहे हैं। सूचना के बाद अधिकारियों की टीम ने सरहद पर जांच अभियान तेज कर दिया। इस दौरान सोनौली इंडिया गेट से 200 मीटर पहले कुछ विदेशी नागरिक दिखे जो नेपाल जा रहे थे। जब आब्रजन अधिकारियों ने उनका पासपोर्ट चेक किया तो सोनौली आब्रजन कार्यालय का डिपार्चर स्टैंप लगा हुआ था। संदेह होने पर सभी विदेशी नागरिकों को हिरासत में लेकर आब्रजन कार्यालय पहुंचे और कड़ाई से पूछताछ में पता चला कि सभी ईरानी नागरिक बीते अप्रैल माह से भारत में अवैध रूप से रह रहे हैं। अब नेपाल जाने की फिराक में थे।

क्षेत्राधिकारी नौतनवां जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि आब्रजन अधिकारी की तहरीर पर सिरौस रहिमिज़ादेह ,घडंखैर एघबल्ज़ादेह, असल मलएरी निवासी अल्बर, शाहरूख मलएरी निवासी गोहर्दश्त और नाएब मोघोल, सज्जाब मघोल निवासी तेहरान ईरान के खिलाफ बीजा से छेड़छाड़ और अवैध रुप से भारत रहने के आरोप है। केस दर्ज कर न्यायालय चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें