फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: थाना समाधान दिवस में आए छह मामले, दो का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली में हुए थाना समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर कोतवाली में शनिवार को हुए थाना समाधान दिवस में कुल छह मामले आए, जिसमें से दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष के निस्तारण के लिए टीमों को मौके पर भेजा गया।
जिलाधिकारी अनुनय झा व पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ की अध्यक्षता में हुए इस समाधान दिवस में पीड़ितों की समस्या को सुना गया तथा राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि टीम के सदस्य मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें, जिससे कि विवाद की स्थिति से बचा जा सके। भूमि विवाद के मामले में उन्होंने विशेष रूप से सतर्कता बरतने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि कहीं पर भी कर्मियों की शिथिलता से घटना का होना पाया गया ताे दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई भी होगी। प्रभारी निरीक्षक आनंद गुप्ता ने बताया कि अन्य मामलों के निस्तारण की रिपोर्ट आने पर आख्या भेजी जाएगी। इस दौरान उप जिलाधिकारी दिनेश मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक अजय सिंह चौहान समेत अन्य पुलिस अधिकारी व पीड़ित मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें