नौतनवा। पुलिस ने रविवार को नौतनवा के भुंडी मोहल्ला से लावारिस कपड़ा बरामद किया। बाद में अग्रिम कार्रवाई के लिए नौतनवा कस्टम को सौंप दिया है। नायब तहसीलदार नौतनवा सौरभ कुमार श्रीवास्तव और प्रभारी निरीक्षक नौतनवां धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम भुंडी मोहल्ले में पहुंची। यहां एक स्थान छह गट्ठर कपड़ा रखा हुआ था।
प्रभारी निरीक्षक नौतनवां धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, मुखहअर से सूचना मिली कि नौतनवां के भुंडी मोहल्ले के मधुबन नगर वार्ड नं 8 से कपड़ा एकत्रित कर नेपाल भेजने की तैयारी है। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि लावारिस हालत में 6 गट्ठर कपड़ा रखा हुआ है। इधर उधर तलाश किया गया तो वहां कोई नहीं मिला। साड़ी 100 पीस, सूट 132 पीस व सूट का कपड़ा बरामद हुआ। संवाद