फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस पर लगाया पीटने का आरोप

Sun, 23 Mar 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्हुई। पुलिस पर एक युवक को पीटने का आरोप लगा है। पीड़ित का आरोप वाला वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। मध्य प्रदेश का रहने वाले राजन कुशवाहा के अनुसार, उसने सड़क के किनारे ठेला लगाया था, आरोप है कि इसके बावजूद थानाध्यक्ष लाठी से मारे। जबकि थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि उन पर लगे आरोप गलत है। वह प्रतिदिन मुख्य चौराहे पर अपना फुल्की का ठेला लगाता है जिससे बड़ी गाड़ियों को वहां से गुजरने में दिक्कत होती है और जाम लग जाता है। कई बार मना करने पर भी वह नहीं माना। शुक्रवार शाम को भी जाम की संभावना बनी हुई थी, जिसके बाद सख्ती कर ठेले को हटवाया गया। शुक्रवार को कोल्हुई का बाजार लगता है, जिससे काफी भीड़ रहती है। मुख्य मोड़ से दो मस्जिद जुड़ी रहती है, जिससे रोजेदारों को आने-जाने में परेशानी होती है। ठेले वाले को हटाने और मारने के मामले को लेकर व्यापार मंडल के लोग आक्रोशित हो गए थे। उसकाे लेकर शनिवार को थाने पर क्षेत्राधिकारी के समक्ष पहुंचकर अपनी बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें