निचलौल। थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क हादसों में बाइक सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने तीन घायलों की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिए। जबकि अन्य का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बाइक सवार सभी घायल हेलमेट नहीं पहने हुए थे।
जानकारी के मुताबिक कोहड़वल गांव निवासी आशीष प्रजापति (20) और पवन (18) एक बाइक पर सवार होकर किसी कार्य के लिए घर से निकले थे। जो अभी कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे। इसी बीच हुए सड़क हादसे में बाइक सवार आशीष और पवन घायल हो गए। दोनों की हालत गंभीर हो पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी तरह बदैपुरवा गांव निवासी जान मोहम्मद (18) निचलौल सड़क पर बाइक लेकर गिर गए। जिस दौरान वह घायल हो गए। इनकी भी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि निचलौल सिसवा मार्ग पर एक बाइक सवार विजय (20) और खुशीराम (22) तथा रोहित (20) निवासी पकड़ी भारत खंड थाना कोठीभार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर घायल हो गए। तीनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। संवाद