फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसवा महोत्सव में झूमे लोग

विज्ञापन
सिसवां महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
सिसवा महोत्सव में झूमे लोग
विज्ञापन

- हास्य कवि अखिलेश द्विवेदी ने दर्शकों को खूब हंसाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिसवा बाजार। सिसवा विकास समिति की ओर से शनिवार को श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण में सिसवा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें नगर व क्षेत्र के नन्हे प्रतिभाओं व राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। वहीं हास्य कवि अखिलेश द्विवेदी ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया।
महोत्सव का शुभारंभ सिसवा इस्टेट के कैप्टन मानवेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर फूल अर्पित कर व दीप प्रज्जवलित कर किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना प्रस्तुत किया। इसके नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं आरपीआइसी कॉलेज व मलवरी स्कूल के बच्चों ने नाटक बाल मजदूरी का मंचन किया। वहीं प्राथमिक विद्यालय के प्रतिभागियों ने लोक संस्कृति पर आधारित नृत्य किया। क्षेत्र के स्टर्लिंग पब्लिक स्कूल, किसान आदर्श इंटर कॉलेज बेलवां सहित कई विद्यालयों के बच्चों ने भी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हास्य कवि अखिलेश द्विवेदी ने अपने हास्य व्यंग्य से दर्शकों को लोटपोट कर दिया। सलेमपुर के सांस्कृतिक संगम के कलाकारों ने राम विवाह की प्रस्तुति दी। इस अवसर नगर पालिका परिषद सिसवा के प्रशासक एसडीएम मोहम्मद जसीम, जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव सहित कई अतिथियों को आयोजक मंडल ने सम्मानित किया। पत्रकार विनोद मद्धेशिया व कोरोना से मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान समिति के अध्यक्ष मनोज केसरी एडवोकेट, एकता तिवारी, उत्कर्षा मल्ल, कनक सोनी, संजय जायसवाल, डॉ. पंकज तिवारी, ई. नीरज तिवारी, धीरज तिवारी, दीपक जायसवाल, सोमनाथ चौरासिया, अवधेश चौबे, संतोष सिंह, रोशन मद्धेशिया, नागेंद्र मल्ल, बच्चन गौड़, प्रधानाचार्य कुसुम सिंह, शुभ्रा सिंह, रोशनी केसरी, पूनम मल्ल, सोमा मुखर्जी, पूनम प्रभा सोनी, विवेक चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें