परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परसा बुजुर्ग गांव में देवर को मारपीट से बचाने पहुंची भाभी को लाठी-डंडों से पीटकर घायल करने का मामला सामने आया है। मामले में महिला के पति रवि सिंह ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
तहरीर के अनुसार, 27 अक्तूबर की शाम करीब 7:30 बजे रवि सिंह की पत्नी प्रियंका अपने तालाब की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान उन्होंने देखा कि उनके छोटे भाई राहुल सिंह को गांव के सूरज साहनी, अजय साहनी, इजलासी देवी और अजय की पत्नी मिलकर मारपीट कर रहे थें। प्रियंका बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें भी लाठी-डंडों से पीट दिया। इससे उन्हें चोटें आईं। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। प्रभारी थानाध्यक्ष शम्भू नाथ सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।