फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अवैध कटान में फॉरेस्टर के नाम पर खामोशी

Wed, 14 Feb 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बहुमूल्य वन संपदा की सुरक्षा के दावे फेल हो चुके हैं। बीते दिनों हुई कार्रवाई में वन कर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिली। विभाग के अधिकारी प्रकरण की जांच करने में जुटे हैं। अभी कोई नतीजा नहीं निकला है। सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मियों की भूमिका संदिग्ध होने के कारण जांच भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पा रही है। उधर जंगल से बहुमूल्य वन संपदा खाली हो रही है।
विज्ञापन

29 जनवरी 2024 को पकड़ी में लकड़ी बरामद हुई थी। इसमें एक फाॅरेस्टर के बेटे पर कार्रवाई हुई थी, लेकिन फाॅरेस्टर की भूमिका संदिग्ध मिली। तभी से इस प्रकरण में एसडीओ सदर जांच कर रहे हैं। अभी तक उनको कुछ खास जानकारी नहीं मिल सकी है। उधर, वन क्षेत्र में कटान पर अंकुश लगाने में अधिकारियों को पसीना आ रहा है। वन क्षेत्र में कटान के पुराने प्रकरणों पर नजर डाले तो कई मामलों में कर्मियों की भूमिका संदिग्ध मिली है, लेकिन अभी तक कुछ खास कार्रवाई नहीं हुई है।
अभी इस मामले में जांच चल रही थी कि 10 फरवरी 2024 को निचलौल वन रेंज के डोमा विश्राम गृह पर नीलामी की लकड़ी के साथ वनकर्मियों की मिलीभगत से जंगल की कीमती लकड़ी ले जाने का मामला सामने आया था। इस मामले में विभाग की ओर से आनन-फानन में वाहन को कब्जे लेकर लकड़ी लोड करने आए ठेकेदार सोनू के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई तो कर दी गई। जबकि संदिग्ध वनकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर विभागीय जांच का हवाला दिया जा रहा है। मामले की जांच सदर एसडीओ अनुराग तिवारी की ओर की जा रही है। सूत्र बता रहे हैं कि नीलामी की लकड़ी की आड़ में जंगल से लकड़ी काटी गई है, हालांकि अभी इस पर अधिकारी कुछ सटीक जानकारी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


जंगलों से कटान रोकने के लिए जिम्मेदारों को निर्देश दिया गया है। मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ जरूर कार्रवाई होगी। -नवीन प्रकाश शाक्य, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें