फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, सीता ने पहनाई वरमाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। गांव में आयोजित रामलीला में कलाकारों ने सीता स्वयंवर प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया। प्रभु श्रीराम के शिव धनुष तोड़ते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद माता सीता ने श्रीराम के गले में वरमाला डालकर उन्हें पति रूप में स्वीकार किया। इस दृश्य पर दर्शकों ने जमकर जयकारे लगाए।
विज्ञापन

मंचन के दौरान दिखाया गया कि जनकपुर पहुंचने के बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा से राम और लक्ष्मण पुष्प वाटिका में फूल लेने जाते हैं। इसी दौरान माता सीता भी अपनी सखियों के साथ गौरी पूजन के लिए वहां पहुंचती हैं। पुष्प वाटिका में राम और सीता की नजरें मिलती हैं। इसके बाद माता सीता मां गौरी से श्रीराम को पति रूप में पाने का आशीर्वाद मांगती हैं।
अगले प्रसंग में जनक दरबार में सीता स्वयंवर का आयोजन दिखाया गया। इसमें देश-विदेश के राजा शामिल होते हैं। शिव धनुष उठाने को लेकर रावण और बाणासुर के बीच भी संवाद होता है। दोनों के लौटने के बाद अन्य राजा भी धनुष उठाने का प्रयास करते हैं, लेकिन कोई सफल नहीं हो पाता।
विज्ञापन

राजा जनक की चिंता और निराशा देखकर लक्ष्मण आक्रोशित हो जाते हैं। वह कहते हैं कि उनके बड़े भाई श्रीराम सभा में मौजूद हैं। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा मिलने पर श्रीराम धनुष के पास पहुंचते हैं और एक हाथ से उसे उठा लेते हैं। जैसे ही वह प्रत्यंचा चढ़ाने का प्रयास करते हैं, जोरदार टंकार के साथ धनुष टूट जाता है। इसके बाद माता सीता श्रीराम के गले में वरमाला डालती हैं। इस तरह स्वयंवर का प्रसंग संपन्न होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें