फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर आज हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने समेत अधिवक्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा और महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति द्वारा उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं को अपमानित करने और विधि विरुद्ध तरीके से अवमानना की कार्रवाई किए जाने के विरोध में यह आंदोलन किया जा रहा है। इसके साथ ही अधिवक्ताओं की प्रदेशव्यापी चार सूत्रीय मांगों को लेकर भी विरोध दर्ज कराया जाएगा।
महामंत्री प्रमोद त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ताओं के उत्पीड़न पर रोक लगाने, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर सरकार और न्यायपालिका को गंभीरता दिखानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक प्रदेशव्यापी चार सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होतीं और अधिवक्ताओं के उत्पीड़न पर रोक नहीं लगती, तब तक सिविल कोर्ट के अधिवक्ता प्रत्येक शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत रहकर आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें