फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सिसवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सेमरी ग्राम प्रधान व सचिव पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा है। इस मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने सख्त रुख अपनाया है।
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम प्रधान अमीन अली व ग्राम पंचायत अधिकारी नीरज कुमार सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में दोनों अधिकारियों से तीन दिनों के भीतर साक्ष्यों और अभिलेखों के साथ स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम के तहत ग्राम प्रधान के खिलाफ कठोर कार्रवाई और सचिव के निलंबन की चेतावनी दी गई है।
जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय की ओर जारी किए गए पत्र के अनुसार, यह मामला ग्राम पंचायत सेमरी में वर्ष 2023-24 के दौरान ब्रह्म स्थान से धोबहिया पोखरी तक भूमिगत नाली निर्माण कार्य से जुड़ा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता संतोष त्रिपाठी ने 18 अगस्त 2025 को जिलाधिकारी को संबोधित एक शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि इस नाली निर्माण के लिए 19 जनवरी 2024 को वाउचर के तहत 98,470 रुपये का भुगतान कर दिया गया,जबकि उस समय तक नाली का निर्माण कार्य शुरू भी नहीं हुआ था। शिकायत में स्थलीय जांच की मांग की गई थी, ताकि इस अनियमितता की सच्चाई सामने आ सके। 18 सितंबर 2025 को की गई स्थलीय जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। ांच दल ने पाया कि भूमिगत नाली का निर्माण हाल ही में, लगभग 10-12 दिन पहले ही शुरू हुआ था, जबकि भुगतान बहुत पहले बिना कार्य पूर्ण किए और बिना माप के कर दिया गया था। जांच के दौरान आसपास के ग्रामीणों ने भी इस बात की पुष्टि की कि नाली का निर्माण कार्य शिकायत दर्ज होने के बाद ही शुरू हुआ। यह स्थिति स्पष्ट रूप से वित्तीय अनियमितता को दर्शाती है, जिसने ग्राम पंचायत के वित्तीय प्रबंधन और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें