फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खराश और खांसी के बाद वायरल में फूल रही सांस, मिले 17 पीड़ित

विज्ञापन
मरीज की जांच करते डाॅक्टर।
विज्ञापन
महराजगंज। बारिश के ब्रेक के बाद उमस व गर्मी का दौर एक बार फिर लोगों के शरीर का पसीना निचोड़ रहा लेकिन इस मौसम में भी वायरल का दायरा नहीं कम हो रहा। वायरल फीवर के मरीज लगातार ओपीडी में पहुंच रहे।
विज्ञापन

सोमवार को 17 पीड़ित ऐसे मिले जो चरणबद्ध तरीके से वायरल की चपेट में पहुंचे, अब वह सांस फूलने से परेशान होकर फिर जांच व परामर्श लेने पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर दवाओं का परामर्श दिया। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 879 रोगियों का उपचार हुआ। सर्वाधिक मरीज वायरल फीवर के विभिन्न लक्षणों से प्रभावित मिले।
17 रोगी ऐसे मिले जो गले की खराश से सूखी खांसी व वायरल तक पहुंच गए। अब समस्या यह आ रही कि लगातार खांसी के कारण सांस फूलने की समस्या से ग्रसित हो गए। जांच रिपोर्ट देख डॉ. रंजन ने लगातार खांसी से फेफड़ों में हल्के सूजन की पुष्टि कर इनहेलर और भाप लेने का परामर्श दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें