नौतनवा। उपजिलाधिकारी नवीन प्रसाद ने फार्मर रजिस्ट्री कराने में रुचि न लेने पर नौतनवा तहसील मुख्यालय पर तैनात 10 लेखपालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने की दशा में विधिक विभागीय कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
एसडीएम नवीन प्रसाद ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शासन की शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है। बार-बार बैठक, मौखिक एवं लिखित निर्देश देने के बाद भी कुछ लेखपालों की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आ रहा है। इससे प्रतीत होता है कि इनके द्वारा जानबूझकर शासकीय कार्यों में कोई रुचि नहीं ली जा रही और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना भी की जा रही है। स्थिति को देखते हुए लेखपाल जयहिंद, राहुल गौतम, रोहित, अनिल कुमार, आमिर, जैनुद्दीन, राजकमल, आलोक सिंह समेत कुल 10 लेखपालों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।