फरेंदा। आनंदनगर में स्थित गौतम बुद्ध व्यावसायिक भवन की दुकानों पर प्रथम तल बनवाने की घोषणा होते ही दुकानदार भड़क उठे। करीब चार घंटे तक अपनी दुकाने बंदकर विरोध जताया। दुकानदारों ने अपनी मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए व्यावसायिक भवन के ऊपरी तल पर दुकान निर्माण को रोकने की मांग की।
नगर पंचायत के राजेश मोदी के साथ राजेंद्र प्रसाद, संजय अग्रहरि, मिथलेश, शुभम, मनोज शर्मा, रामवृक्ष शर्मा सहित तमाम दुकानदारों ने दिए गए ज्ञापन में कहा कि नगर पंचायत की ओर से निर्मित भवन में पिछले 33 वर्षों से व्यवसाय करते आ रहे हैं। वर्ष 2020 में नगर पंचायत से दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया था कि दुकान के मरम्मत व निर्माण कार्य के लिए 14 लाख रुपये की मांग की गई थी, जबकि दुकान की मरम्मत व रंगाई-पुताई दुकानदार स्वयं कराते हैं।
सोमवार को पता चला कि भवन के प्रथम तल पर दुकान का निर्माण कराया जाना है। दुकान निर्माण हुए 33 वर्ष बीत गए हैं, ऐसे में दुकान के प्रथम तल पर दुकान बनाना जोखिम भरा होगा।