फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रेमिका के बच्चों को भी ले गया युवक

Wed, 09 Jul 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक प्रेमी पहले दो बच्चों के मां को राजस्थान भगा ले गया। कुछ दिन बाद घर लौटने पर प्रेमी प्रेमिका के दोनों बच्चों को भी अपने साथ उठा ले गया। पीड़ित पति ने न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में वाद दाखिल कर न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर आरोपी प्रेमी सहित दो के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर ली। पीड़ित पति ने न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दाखिल वाद में बताया है कि उनकी शादी 21 मई 2013 को हुई थी। शादी के बाद से दोनों के बीच से एक बेटी (9) और एक बेटा (8) हुआ। घर की आर्थिक हालात ठीक नहीं होने पर वह अक्सर घर से बाहर रहते थे। इस दौरान पत्नी का गांव के एक शख्स से प्रेम प्रसंग हो गया। इसकी भनक लगी तो वह विरोध करने लगा। करीब छह माह पहले प्रेमी पत्नी को झांसे में लेकर राजस्थान के जयपुर भगा ले गया। पत्नी को भागने के बाद दोनों बच्चे उनके पास रहते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें