एसडीएम के निर्देश पर पुलिस मूर्ति और शिवलिंग कब्जे में लिया
- फोटो : अमर उजाला
बैजनाथपुर चरका गांव में शुक्रवार सुबह खेत की खुदाई के दौरान किसान को मिट्टी में दबी संगमरमर की भगवान शिव की मूर्ति और शिवलिंग मिला। धीरे-धीरे यह जानकारी आसपास पास के गांवों में हुई तो वह इसे देखने के लिए उमड़ने लगे। वहीं सूचना पर पुलिस भी पहुंची और मूर्ति व शिवलिंग को अपने कब्जे में ले लिया।
एसओ रामायण यादव के मुताबिक शुक्रवार सुबह किसान विसुनदेव चौधरी खेत के बगल में मौजूद पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने जा रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि उसके खेत के मेड़ के बगल में ऊपरी सतह पर कुछ मिट्ठी खोदी हुई है।
किसी शव के गड़े होने की आशंका में कुछ ग्रामीणों को बुलाकर जब उसकी खुदाई शुरू की तो तीन फुट नीचे संगमरमर की भगवान शिव की मूर्ति और शिवलिंग मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना एसडीएम नौतनवा को दी। जिसके बाद एसडीएम ने उन्हें मौके पर भेजा। मूर्ति और शिवलिंग को कब्जे में लिया गया है। गांव के लोगों से बातचीत के बाद ही आगे कोई कार्रवाई की जायेगी।