फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जयघोष के साथ निकाली शिव बरात, झूमे लोग

विज्ञापन
नौतनवा में शिव बारात आकर्षण का केंद्र रही झांकी।  
विज्ञापन
नौतनवा। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रविवार को नगर स्थित झारखंडी मंदिर से जयघोष के साथ बैंड-बाजे के बीच महादेव की बरात नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। इसमें क्षेत्र के अलावा नेपाल के भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

शिव बरात में ट्रेलर पर कलाकारों की ओर से प्रस्तुत किए गए अघोरी नृत्य एवं शिव तांडव ने सभी का मन मोह लिया, वहीं बग्गी पर सजी महादेव की झांकी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा के दौरान राधा-कृष्ण, मां काली, राम-लक्ष्मण व सीता, ब्रह्मदेव, बर्फानी बाबा, बजरंग बली एवं बुलडोजर पर योगी आदित्यनाथ की भी झांकी प्रस्तुत की गई। समाज ेवियों एवं जनप्रतिनिधियों की ओर से जगह-जगह स्टाल लगाकर शिव बरात का भव्य स्वागत करते हुए श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें