फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मृत मिली नीलगाय, तेंदुए के हमले का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना अंतर्गत ग्राम चौरंगपुर मदरहा में रविवार की सुबह एक खेत में जंगली जानवर के हमले से मर चुकी नीलगाय को देख कर ग्रामीण दहशत में हैं। नीलगाय का शव देखने के बाद ग्रामीण सतर्क हो गए हैं।
विज्ञापन

गांव के निवासी मोहन और रामप्यारे ने बताया कि गांव के आस-पास क्षेत्र में इन दिनों तेंदुए का आतंक बना हुआ है। तेंदुआ पिछले एक सप्ताह से गन्ने के खेत में अपना ठिकाना बनाए हुए है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि तेंदुए ने शनिवार की रात में एक नीलगाय को अपना शिकार बना लिया। डाॅ. अजय पांडे के खेत में सुबह मृत अवस्था में ग्रामीणों ने नीलगाय देखा और इसकी सूचना वनकर्मियों को दी। निचलौल रेंज के वन दरोगा रविंद्र प्रताप ने बताया कि घटना की सूचना मिली है।
विज्ञापन

मौके पर वन विभाग के कर्मी पहुंचे थे घटनास्थल पर किसी जानवर का पगचिह्न नहीं मिला है। छानबीन जारी है। ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें