फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फर्जी केस में फंसाने की धमकी देती थी, पति-सास ने मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर दस दीन दयाल नगर के मास्टर कालोनी के पास एक पोखरे में मंगलवार की सुबह जिस 21 वर्षीय संजना का शव मिला था। पति और सास ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी थी और शव को पोखरे में फेंक दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर पति व सास को बृहस्पतिवार को डिगुरी के पास बगीचे से गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मृतका व अभियुक्त अरूण के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों ने छह माह पूर्व घर से भाग कर शादी कर ली थी। शादी के उपरांत अरूण उसे घर ले जाना चाहता था, परंतु मृतका उसके घर नहीं जाना चाहती थी और बच्चा होने के बाद ससुराल जाने को कह रही थी। बीते 31 अक्तूबर को अरूण उसे बहला फुसलाकर कर रात दस बजे अपने घर ले गया और उसके साथ रहने लगा।
मृतका का व्यवहार उसकी सास के प्रति ठीक नहीं था। संजना बात-बात पर अरूण व उसकी मां अंशू देवी को लज्जित करने लगी और फर्जी केस में फंसाने की धमकी देने लगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि इससे परेशान होकर अरूण व उसकी मां अंशू देवी ने दो नवंबर की भोर में मृतका का मुंह दबाकर उसके सीने पर बैठ कर मारा-पीटा और जब वह बोलने में असमर्थ हो गई तो उसका सिर घर की दीवार पर लड़ा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

फिर शव को पोखरे में फेंक कर चले गए। उल्लेखनीय है कि जिस समय पोखरे में मृतका का शव मिला था, वह सलवार-कमीज और गले में मंगलसूत्र व कान में टप्स पहने हुए थी। हाथ में काले रंग के ब्रेसलेट पर अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में संजना लिखा हुआ था। सुबह जब गांव के लोग पोखरे से गुजर रहे थे तो शव को उतराया देखा। धीरे-धीरे बात फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बाद में पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें