फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महंगी हुई प्रधानी, नामांकन व जमानत राशि भी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से की गई है बढ़ोतरी

300 रुपये नामांकन राशि हुई दोगुनी, होगी जेब ढीली



महराजगंज। गांव के लोकतंत्र की राह महंगी हो गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन शुल्क के साथ जमानत राशि तक को आयोग ने बढ़ा दिया है। पिछले चुनाव से नामांकन शुल्क जहां दोगुना महंगा हुआ है वहीं जमानत राशि भी एक हजार रुपये बढ़ा दी गई है।

ग्राम प्रधान बनने का सपना देखने वालों के लिए गांव के लोकतंत्र का सफर इस बार महंगा हुआ है। 2026 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन शुल्क, जमानत राशि और खर्च सीमा में भारी बढ़ोतरी प्रभावी कर दी है। त्रिस्तरीय पंचायत के चुनावी खर्च सीमा में 50 हजार से तीन लाख रुपये तक इजाफा हुआ है। महिला, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग को पहले की तरह नामांकन व जमानत राशि में 50 फीसदी छूट प्रभावी रहेगी। लेकिन खर्च की सीमा सभी के लिए समान की गई है।
विज्ञापन



प्रधान व बीडीसी में बराबरी- बीते त्रिस्तरीय चुनाव (2021) में ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन शुल्क 300, जमानत राशि 2000 और अधिकतम खर्च सीमा 75,000 रुपये रही। इसे बढ़ाकर क्रमशः 600, 3000 और 1.25 लाख कर दिया गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य(बीडीसी) की नामांकन व जमानत राशि प्रधान के बराबर रहेगी, जबकि क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष (ब्लॉक प्रमुख) के लिए दोनों मदों में 100 फीसदी और खर्च सीमा में 40 फीसदी की वृद्धि की गई है। इस पद के लिए नामांकन शुल्क 2000, जमानत राशि 10,000 और खर्च सीमा 3.5 लाख तय की गई है। 2021 में खर्च सीमा 2.5 लाख थी।



जिला पंचायत खर्च बढ़ा


2021 के सापेक्ष 2026 का जिला पंचायत चुनाव सबसे महंगा हो गया है। सदस्य पद की खर्च सीमा 1.5 लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख की गई है। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार 4 लाख की जगह 7 लाख रुपये खर्च करेंगे। नामांकन शुल्क 500 की जगह 1000 और जमानत राशि 4000 से 8000 रुपये हुई है।
विज्ञापन



कोट

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत निर्वाचन में राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से नामांकन शुल्क व जमानत राशि बढ़ाई गई है। 2026 के चुनाव में इसका अनुपालन होना है। चुनाव खर्च की सीमा भी पिछले चुनाव से अधिक की गई है। श्रेया मिश्रा, डीपीआरओ, महराजगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें