फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: भावनात्मक रिश्तों की डोर से वोटरों को बांधकर शाह ने धर्म से जोड़ा

Thu, 30 May 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तराई की नब्ज पकड़ते हुए हर मुद्दों को छूने की कोशिश की। भावनात्मक रिश्तों की डोर से वोटरों को बांधते हुए धर्म जोड़कर मतदान का संकल्प दिलाया तो पंडाल में जयश्री राम की गूंज होने लगी। दोपहर करीब 12:28 बजे मंच पर आते ही अभिवादन कर सीधे माइक संभाला। मेरे जिगर के टुकड़ों... नमस्कार, यह सुनते ही भीड़ ने गर्मजोशी से स्वागत किया। चिलचिलाती धूप व गर्मी से बेहाल लोग गृहमंत्री की बातों को सुनकर तालियां बजाते रहे।
विज्ञापन

संबोधन के शुरूआत में मां लेहडा देवी से लेकर बाबा गुरु गोरखनाथ काे प्रणाम बोलकर सभी को धर्म से जोड़ने की कोशिश की। वहीं संविधान सभा के सदस्य रहे प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना को नमन कर लोगों के हृदय को छू गए। यह सब बोलते ही पंडाल में जयश्री राम की गूंज होने लगी। गृहमंत्री का संबोधन एकतरफा नहीं रहा। वह बीच-बीच में जनता से संवाद करते रहे। उनका यह अंदाज लोगों को खूब भाया। प्रधानमंत्री के कार्यों की बात कर वह जनता से सवाल करते रहे। उत्साहित लोगों ने भी गर्मजोशी से जवाब दिया। उन्होंने पूछ देश किसके हाथों में सुरक्षित रहेगी, तो भीड़ ने जवाब दिया मोदी..मोदी.. यह सिलसिला करीब 20 मिनट तक चला। उन्होंने पूछा गरीबों के घर खाना कौन देगा, विश्व में भारत का डंका कौन बजाएगा, पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब कौन दे सकता है, इन सभी बातों का जवाब भीड़ ने मोदी-मोदी बोलकर दिया। मंच से उन्होंने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री का कद बढ़ाया। अंत वोट डालने की अपील की। मंच से मतदान का संकल्प भी दिलाया। महिलाओं की इशारा करते हुए बोले वोट डालने के बाद ही घरवाले को चाय पिलाना। अंत में जयश्री राम, भारत माता की जय, वंदे मातरम बोल मंच से सबका अभिवादन कर चले गए।

विकास योजनाओं के जिक्र के बीच गन्ना किसानों की भी दिखी फिक्र
महराजगंज। लोक सभा चुनाव के अंतिम चरण में एक जून को होने वाले मतदान से पूर्व बुधवार को महराजगंज में चुनावी जनसभा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए किसानों की पूरी फ्रिक करते दिखे। उन्होंने कहा कि तराई में गन्ना की बेहतर उत्पादन और यहां नया चीनी मिल लगाने की बात कह किसानों को साधने का पूरा प्रयास किया। उन्होंने जिले की बंद तीन चीनी मिलों के लिए पूर्व की सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए जनता से वादा किया कि अबकी बार मोदी सरकार बनी तो डेढ़ साल के अंदर महराजगंज में एक बड़ी चीनी मिल की स्थापना की जाएगी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें