फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निरहुआ ने निकाला रोड शो, मतदाताओं को रिझाया

Thu, 30 May 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आजमगढ़ के भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ व अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने बुधवार को नगर पंचायत परतावल, शिकारपुर, घुघली, सिसवा व निचलौल में रोड शो किया। गीतों के जरिए लोगों को रिझाने की कोशिश की। भोजपुरी में लोगों ने संवाद कर भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताया। वहीं जयश्री राम बोलकर लोगों में ऊर्जा भरा।
विज्ञापन

रोड शो के दौरान दिनेश लाल यादव ने विरोधियों की बात कम भाजपा सरकार की उपलब्धियों को अधिक बताया। फिल्म अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने भी भोजपुरी में लोगों को संवाद कर मतदान करने की अपील की। रोड शो के दौरान लोग जगह-जगह स्वागत करने के लिए उमड़ पड़े। निरहुआ को देखने के लिए क्षेत्र के लोगों की भीड़ सड़कों के किनारे देखी गई। जनपद की सीमा कतरारी में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ स्वागत किया। परतावल बाजार में भारी भीड़ ने स्वागत किया। भिटौली में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में हजारों की भीड़ ने निरहुआ का स्वागत किया। शिकारपुर, पुरैना, घुघुली में भी सदर विधायक के नेतृत्व में उमड़े लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, निर्भय सिंह, प्रदीप उपध्याय, ठाकुर रौनियार, शंभू वर्मा, प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, प्रमुख वेद शुक्ला, प्रमुख ओम प्रकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें