फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित ::: तिब्बत से टकराव में चीन की मददगार है इंडोनेशियाई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सोनौली इमिग्रेशन कार्यालय पर कूटरचित भारतीय पहचान के साथ पकड़ी गई इंडोनेशियाई महिला का नाम रोहाना है। वह 2005 से ली किम लियन नाम से भारत में रह रही थी। वह भारतीय बौद्ध अनुयायियों को चीन के बौद्धों के खेमे में लाने का काम करती थी। इसके लिए चीन यात्रा पर भेजती थी, जिसके एवज में उसे चीन से तगड़ा कमीशन मिलता था। उसके मोबाइल का 35 फीसदी डेटा रिकवर होने के बाद एजेंसियों को कई नए इनपुट मिले हैं।
विज्ञापन

21 साल से भारत में रहने के बावजूद रोहाना हिंदी नहीं बोल पाती। इस वजह से जांच एजेंसियों को पूछताछ में पसीने छूट रहे हैं। उसके इंडोनेशियाई पासपोर्ट और भारतीय आधार कार्ड पर नाम और जन्मतिथि भी अलग-अलग मिली है। मामले की जांच के लिए पुलिस की एक टीम कोलकाता तो दूसरी लेह गई है। सूत्रों के मुताबिक कोलकाता गई टीम को जानकारी मिली है कि 10 नवंबर को सोनौली में पांच फर्जी भारतीय पहचान के साथ रह रही महिला का नाम रोहाना है। वह खुद को कोलकाता चाइना टाउन टेंगरा स्थित फो गुआंग शान बौद्ध मठ का अध्यक्ष बताती थी जबकि हकीकत में इस मठ की प्रमुख इंचार्ज भिक्षु वेनरेबल मियाओ रू हैं, जो लंबे समय से वहां का कामकाज संभाल रही हैं।

न्यू टेंगरा रोड पर ही चीनी मठ की ओर से बिग बॉस रेस्टोरेंट और सिंग चेउंग सॉस फैक्टरी भी संचालित है। इस आय से मठ के प्रशासक बौद्धों के लिए जरूरी प्रबंध होते हैं। मठ का निर्माण बुद्ध लाइट इंटरनेशनल की ओर से कराया गया बताया जा रहा है। रोहाना वहां संत के रूप में जुड़ी थी और 2005 से ली किम नाम से रह रही थी। वह एनर्जी, एनवायरनमेंट, हेल्थ एंड वेलफेयर एसोसिएशन की वेबसाइट से भी जुड़ी पाई गई है। इसके सहारे वह भारतीय बौद्धों तक संपर्क बढ़ाती थी और उन्हें चीन समर्थित बौद्धों के खेमे में लाने के लिए चीन यात्रा से लेकर अन्य इंतजाम कराती थी। इसके लिए उसे कमीशन भी मिलता रहा।
विज्ञापन

तिब्बत-चीन बौद्धों के दो खेमे
18वीं शताब्दी में चीन के बौद्धों ने धर्मगुरु के सर्वोच्च पद पर तिब्बत के बढ़ते प्रभाव पर हस्तक्षेप किया। आज भी तिब्बती और चीन के बौद्धों के दो अलग-अलग खेमे हैं। तिब्बती बौद्ध और आम तिब्बती जनता चीन द्वारा चुने गए दलाई लामा को स्वीकार नहीं करते। वर्तमान 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो इस धर्म के सर्वोच्च हैं। चीन ने अपनी पसंद के पंचेन लामा ग्याइनचेन नोरबू को थोपा और तिब्बतियों के पंचेन लामा को गायब कर दिया। तिब्बती समुदाय उसका विरोध करता आ रहा है। जांच में पता चला है कि इसी कड़ी में रोहाना जैसे लोगों के जरिये भारतीय बौद्धों पर प्रभाव बनाने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन

बोले अधिकारी
इंडोनेशियाई महिला का मामला सोनौली कोतवाली से जुड़ा है। प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद मामले की विवेचना कराई जा रही है।
- बसंत सिंह, सीओ, नौतनवां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें