फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गैस सिलिंडर में लगी आग, युवकों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। बरगदवा कस्बे में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एक मकान में भोजन बनाते समय अचानक एलपीजी गैस सिलिंडर में आग लग गई। युवकों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि आग लगते ही घर में सभी सहम गए और शोर मचाने लगे। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग सिलिंडर के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। करीब 20 मिनट तक सिलिंडर में आग धधकती रही।
शोर सुनकर मोहल्ले के गणेश, प्रदीप, सुरेश और आशीष मौके पर पहुंच गए। युवकों ने पहले बालू डालकर आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए छड़ की मदद से जलते सिलिंडर को खींचकर घर से बाहर निकाला और भीगे हुए बोरे से उसे ढककर आग पर काबू पा लिया। युवकों की तत्परता और सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें