फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ईंट भट्ठा मालिक के चंगुल से मुक्त कराए गए सात मजदूर

Tue, 04 Mar 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
ईट भट्ठे पर मजदूरों के साथ मौजूद।
विज्ञापन
निचलौल (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के ओडवलिया गांव स्थित एक ईंट भट्टा मालिक के चंगुल से सोमवार को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में श्रम विभाग की टीम ने सात मजदूरों को मुक्त कराया। टीम ने मजदूरों को मुक्त करा भट्ठा मालिक से उनकी मजदूरी दिलाते हुए उन्हें वाहन से घर भेजवा दिया।
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक वह करीब एक माह से ईंट भट्ठा मालिक के यहां बंधुआ थे। भट्ठा मालिक उनकी मजदूरी अपने पास रख कर उनको घर नहीं भेज रहा था। प्रभारी श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अलीगढ़ निवासी विनोद ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी।
शिकायती पत्र के आधार पर एसडीएम शैलेंद्र कुमार नायब तहसीलदार पियूष जायसवाल और पुलिस की मौजूदगी में ओडवलिया गांव स्थित चिह्नित ईंट भट्ठा पर छापा मारा गया। इस दौरान मौके से भट्ठे पर कार्य करते सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, रामकिशोर, विजय पाल सिंह, लवकुश, उमेश कुमार निवासी अलीगढ़ सहित कुल सात मजदूर मिले। इन मजदूरों से शिकायत के संबंध में पूछताछ की गई तो पता चला कि शिकायतकर्ता विनोद की ओर से झूठी शिकायत की गई है। क्योंकि इन मजदूरों की ओर से इस तरह की कोई दिक्कत नहीं है। फिलहाल इन मजदूरों को भट्टे मालिक से बकाया मजदूरी दिलाकर वाहन से उनके घर भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें