घुघली। ललिता सावित्री देवी महिला महाविद्यालय के सभागार में जिला दिव्यांग जन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांगो के सहायता केंद्र व कई लाभकारी योजनाओं को लाने तैयारी पर चर्चा की गई।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल ने कहा कि दिव्यांगता एक अभिशाप नहीं एक वरदान है। इससे अपने को समाज से हट कर नहीं देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगों के लिए योजनाएं लागू की है। इनको समाज में अगली पंक्ति में देखना चाह रही है। दिव्यांग सम्मेलन के तहत दिव्यांगों को उनकी मूलभूत सुविधा के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें विकलांग पेंशन, ट्राई साइकिल आदि दिव्यांग सुविधा मिल रहा है या नहीं जिसकी जानकारी ली गई। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य इस्तखार खां ने कहा कि दिव्यांग के घर हर प्रकार की सुविधा के लिए सरकार कटिबद्ध हैं जो लोग सुविधाओं से वंचित हैं उन दिव्यांगों को यथाशीघ्र सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डाक्टर राजेश सिंह ने कहा कि दिव्यांगजन सम्मेलन व सदस्यता के तहत दिव्यांगों को जागरूक कर उनको मूलभूत सुविधाओं को दिलाने का कार्य किया जा रहा हैं। संचालन अमित घोष ने किया। कार्यक्रम के दौरान सभासद चंदन सिंह, राधेश्याम गुप्त, राजन चौधरी, बलजीत गौड़, संदीप चौधरी, सेतभान सिंह, काली प्रसाद, बैजनाथ जायसवाल, मदन गुप्ता मौजूद रहे।