भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जनसमस्याओं को लेकर डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है एवं मांगों के पूर्ण होने तक अनिश्चित कालीन धरने की घोषणा किया है।
पनियरा ब्लाक अध्यक्ष रामअशीष ने आरोप लगाया है कि पनियरा थाने के माधोनगर के निवासी कैलाश कि हरिजन आबादी भूमि को फर्जी बेचनामा के आधार पर जबरजस्ती कब्जा किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा लक्ष्मीपुर और रामनगर सीमा पर स्थित अमहवा नाल पर 14 वर्ष पूर्व बने पुल का एप्रोच, ढाला रास्ता आज तक नही बनवाया गया है। जिसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा लक्ष्मीपुर तथा ग्राम मुजुरी की जमीन की पैमाइश टीम गठित कर सक्षम अधिकारी के उपस्थित में सरकारी जमीनों को चिन्हीत कर ग्रामसभा की सार्वजनिक रास्ता बनवाया जाए तथा सरकारी सार्वजनिक भूमि को सुरक्षित किया जाय।
न्होंने बताया कि रोहिन नदी के किनारे बने बंधो पर जर्दी डोमरा बांध क्षतिग्रस्त है तत्काल बांधो की मरम्मत कराई जाए। जिससे बघौना बड़हरालाला, जर्दी, रानीपुर, लक्ष्मीपुर आदि गांव बाढ़ो से बचाया जा सके। यदि मांगों को तत्काल पूर्ण नही किया गया तो भाकियू कार्यकर्ता आंदोलन, घेराव चक्का जाम करेगी। इस दौरान जय प्रकाश तिवारी, जर्नादन निषाद, सुवाष भगत, मोनू प्रसाद, जर्नादन पासी, बेचू प्रसाद, राजेश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।