फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रिकॉर्ड के लिए अब बनाई चपाती पेंटिंग

Wed, 22 Jun 2016 12:41 AM IST
mahrajganj
विज्ञापन
कलाकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए  क्षेत्र के कटहरी के युवाओं ने सात हजार रंगीन रोटियां बनाकर अलग तरह का कीर्तिमान स्थापित करने की कोशिश की। युवकों ने 1500 वर्ग फीट सात हजार रोटी पर सबसे बड़ी  पेंटिंग बना कर एक बार फिर महराजगंज जिले को विश्व रिकॉर्ड की सूची में दर्ज कराने की कोशिश की। इतने बड़े आकार की रोटी संभवत: दुनिया की सबसे बड़ी रोटी होगी।
विज्ञापन



इसके पहले इन्हीं युवकों ने 70 किलोग्राम की दुनिया की सबसे बड़ी जलेबी बनाकर गिनीज बुक ऑफ द  वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपने गांव कटहरी और जनपद महराजगंज का नाम अंकित कराने  में कामयाबी हासिल की थी। 


कटेहरी के  मनीष प्रजापति व उनकी दस सदस्यीय टीम ने  गांव के ब्रज नरायन  स्मारक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को दुनिया की सबसे बड़ी रोटी की  पेंटिंग बनाई। हालाकि इस बीच उन्हें मौसम की दुश्वारियां भी झेलनी पड़ी। लेकिन वे अपनी टीम के साथ पूरी तन्मयता से जुटे रहे। अंतत: युवाओं की  टीम ने 1500 वर्ग फिट की रंगीन रोटियों की पेंटिंग बना सबको चकित कर दिया। 
विज्ञापन



मनीष प्रजापति ने बताया कि इस काम में ढाई क्विंटल  गेहूं के आंटे से सात हजार रोटियां एक सप्ताह के कठिन परिश्रम से आठ  महिलाओं ने तैयार किया है। इस पेंटिंग को तैयार करने में कुल अठ्ठारह हजार  रूपये खर्च हुए। इतनी बड़ी पेंटिंग को टीम के सदस्य डॉ.सुनील कुमार प्रजापति,सुनील  शर्मा,रामेश्वर प्रजापति,विवेक प्रजापति,बैजनाथ गुप्ता,उमेश  श्रीवास्तव,रविकांत प्रजापति, चित्रसेन प्रजापति व सर्वेश कुमार के सहयोग  से पूरा किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें