फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1581 लाभार्थियों को भेजी गई शौचालय के प्रथम किश्त की धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
1581 लाभार्थियों को भेजी गई शौचालय के प्रथम किश्त की धनराशि
विज्ञापन

महराजगंज। स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वारा भुगतान की रफ्तार में तेजी आई है। भुगतान के बढ़ने से लाभार्थियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। बुधवार को जिले के 1581 व्यक्तिगत लाभार्थियों को प्रथम किश्त की धनराशि भेजी गई है।
स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना समन्वयक एके उपाध्याय ने बताया कि जिले के दस ब्लॉकों के जिन 1581 व्यक्तिगत लाभार्थियों में छह हजार की दर से प्रथम किश्त के रुप में 94 लाख 86 हजार की धनराशि भेजी गई है, उसमें लक्ष्मीपुर के 261, फरेंदा के 152, घुघली के 26, सदर के 503, बृजमनगंज के 33, मिठौरा के 144, निचलौल के सर्वाधिक 108, पनियरा के 22, परतावल के 315 तथा सिसवां के 17 लाभार्थी हैं। धनराशि प्राप्त कर वे अपने शौचालय के निर्माण को गति प्रदान कर सकेंगे। उन्होंने लाभार्थियों से कहा कि वे धनराशि निकाल शौचालय का तीव्र गति से निर्माण कराना सुनिश्चित करें जिससे कि दूसरी किश्त भी उन्हें समय से भेज दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 22,474 लाभार्थियों को भेजी गई धनराशि
जिले में अब तक कुल 22474 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय की धनराशि भेजी जा चुकी है। शेष लाभार्थियों के भी मांगपत्र को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। अभी भी 6000 लाभार्थियों को धनराशि का भुगतान किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें