फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अर्ध विक्षिप्त ने हनुमान मंदिर के सामने बच्चे को जन्म दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। शनिवार की सुबह एक अर्ध विक्षिप्त महिला ने मिल गेट के समीप स्थित हनुमान मंदिर के सामने बिना किसी सहयोग के एक शिशु को जन्म दिया। मामला दिन भर लोगों की चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन


फरेंदा में चार दिनों से एक अर्ध विक्षिप्त गर्भवती इधर-उधर भटक रही थी। शनिवार की सुबह 5:45 बजे वह मिल गेट के समीप स्थित हनुमान मंदिर के सामने पहुंची। महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। एक तरफ कड़ाके ठंड तो दूसरी तरफ प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। तड़पते हुए मंदिर के सामने लेट गई। कुछ देर बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया।
चाय की दुकान चलाने वाले वीरू व व्यवसायी राजू मद्धेशिया की नजर महिला पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल कंबल से ढककर महिला व शिशु को सुरक्षित किया। महिला को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भिजवाया गया। जहां से महिला व नवजात को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉ. मुकेश गुप्ता ने बताया कि महिला व शिशु को जिला अस्पताल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें