फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोजगार मेले में 35 युवाओं का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत बुधवार को विकास खंड मिठौरा में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 35 युवाओं को रोजगार का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक पुनीत गुप्ता ने मुख्य अतिथि एडीओ पंचायत सुरेश चंद्र कन्नौजिया का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत ने कहा ग्रामीण कौशल योजना के द्वारा युवाओं को रोजगार सृजन किया जा रहा है। यह शानदार पहल है। युवाओं को डिग्री प्राप्त करने के बाद अब भटकना नहीं पड़ेगा। जिला कार्यक्रम प्रबंधक पुनीत गुप्ता ने कहा विकास खंड मिठौरा में रोजगार के लिए डिग्री के साथ 18 से 45 वर्ष उम्र होनी चाहिए। चार महीने ट्रेनिंग के दौरान प्रमाण पत्र मिलेगा और एक मुश्त धनराशि 23000 खाते में भेजी जाएगी। 35 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर वितरित किया गया। रोजगार मेले में 75 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से कुल सात निजी कंपनियों वर्धमान ग्रुप हिमाचल प्रदेश, विंसम टेक्सटाइल लिमिटेड हिमाचल प्रदेश, ब्राइट फ्यूचर लखनऊ, जेबीएम गुजरात टाटा मोटर्स अहमदाबाद, डिक्सन लिमिटेड नोएडा, ओला इलेक्ट्रिक बाइक तमिलनाडु एवं एसबीआई गोंडा अयोध्या लखनऊ ने युवाओं का चयन किया। इस अवसर पर सरोज सिंह, शशि गुप्ता, मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें