फरेंदा। क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायतों में उचित दर विक्रेता के चयन बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी प्रेम शंकर पांडेय की अध्यक्षता में हुआ। ग्राम पंचायत बैकुंठपुर, सेमरा महराज व चौतरवां के सरकारी उचित दर विक्रेताओं का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया।
फरेंदा के पूर्ति निरीक्षक ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि फरेंदा तहसील क्षेत्र के रिक्त ग्राम पंचायत बैकुंठपुर, सेमरा महराज, चौतरवां व मुड़िला में उचित दर विक्रेताओं का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया। सेमरा महराज से तीन आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें दो अर्ह पाए गए। बैकुंठपुर से सात में से तीन आवेदन अर्ह पाए गए। चौतरवां से नौ आवेदन प्राप्त हुए जिनमें दो अर्ह मिले। ग्राम पंचायत मुड़िला में निर्धारित आरक्षण अनुसूचित जन जाति महिला में कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ।
पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि लॉटरी के माध्यम से उचित दर विक्रेता ग्राम पंचायत सेमरा महराज में अनन्या मिश्रा, चौतरवां में हसरतुन निशा व बैकुंठपुर में सीमा का नाम लॉटरी में निकला है।