फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जन संवाद अभियान के तहत रेल यात्रियों से लिया फीडबैक

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। रेलवे की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के दृष्टिगत बृहस्पतिवार को नौतनवा रेलवे स्टेशन पर जन संवाद अभियान के तहत यात्रियों से फीडबैक लिया गया।
विज्ञापन

नौतनवा पहुंचे उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (यात्री विपणन) गोरखपुर, रूपेश कुमार ने इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के लिए बैठे यात्रियों से रेल यात्रा का अनुभव, स्टेशन परिसर एवं ट्रेन के अंदर की साफ-सफाई, यात्री हित में चलाई जा रही विशेष पहल से लाभ, रेलवे के कर्मचारियों के व्यवहार आदि विभिन्न बिंदुओं के बारे में पूछताछ कर यात्रियों का अनुभव जाना और उसमें सामने आई सुधार की गुंजाइश पर अमल करने की बात कही।
इस दौरान स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम, वाणिज्य अधीक्षक अनिल सिंह, चौकी प्रभारी आरपीएफ संजय कुमार राय, गौतम अग्रहरि, दिनेश चंद पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें