फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन व ईओ का वेतन बाधित, स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सईएन व ईओ का वेतन रुका, स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यों व कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक की। बैठक में अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता विद्युत, न्याय सहायक तथा शासन के विपरीत कार्यशैली पर नगर पंचायत घुघली के अधिशासी अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही वेतन बाधित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि घुघली नगर पंचायत में चौदहवें वित्त से कराए गए कार्यों पर रोक लगाई जाए तथा कार्यों की जांच कराई जाए। निचलौल तहसील के सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, बालू खनन तथा भू-माफियाओं के प्रति उचित कार्रवाई न किए जाने पर नाराजगी जताते हुए कार्यपद्धति सुधारने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया। प्रवासियों की डाटा फीडिंग में डुप्लीकेशी की जांच कर डाटा फीडिंग का कार्य यथाशीघ्र पूरा कराने के लिए एसडीएम को निर्देशित किया। बैठक में आबकारी, मंडी समिति, खनन, भू-राजस्व की बिंदुवार समीक्षा हुई। इस दौरान डीएफओ पुष्प कुमार के, एडीएम कुंजबिहारी अग्रवाल, सभी एसडीएम, आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें